नूंह में तड़के पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, दो ढेर; एक गोतस्कर और पुलिसकर्मी घायल
फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो की मौत, सात गोवंश मुक्त कराए; तीन देसी कट्टे और कारतूस बरामद, फिरोजपुर झिरका में पुलिस बल तैनात
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में रविवार तड़के पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गोतस्कर मारे गए, जबकि एक गोतस्कर और पुलिस का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब 4:30 बजे फिरोजपुर झिरका के सदर थाना क्षेत्र के बीमा गांव के पास हुई। सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका को सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन में गोवंश की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वाहन सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो गोतस्करों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया।
मृतकों में राजस्थान और नूंह के आरोपी शामिल
मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों की पहचान गब्बर उर्फ हड़िया निवासी दौसा (राजस्थान) और साबिर पुत्र शेर मोहम्मद निवासी बीमा गांव, फिरोजपुर झिरका (नूंह) के रूप में हुई है। वहीं, घायल गोतस्कर ताहिर पुत्र अहमद निवासी घाटमीका, जिला डीग (राजस्थान) को नूंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
पुलिसकर्मी के हाथ में लगी गोली
मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायरिंग में पुलिस कांस्टेबल हितेश पुत्र सुभाष के हाथ में भी गोली लगी। वह भिवानी जिले का निवासी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
सात गोवंश मुक्त, हथियार और पिकअप बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से सात गोवंश को मुक्त कराया है। मौके से एक पिकअप वाहन, तीन देसी कट्टे, तीन कारतूस और पांच खाली कारतूस के खोल बरामद किए गए हैं। घटना के बाद एहतियातन फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।
पिछले महीने भी मुठभेड़ में मारा गया था गोतस्कर
नूंह क्षेत्र में गोतस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पहले भी चर्चा में रही है। इससे पहले 15 अक्टूबर को गुरुग्राम के सिलानी गांव के पास सोहना-पलवल रोड पर नूंह सीआईए टीम और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें कुख्यात गोतस्कर साजिद



No comments:
Post a Comment