पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना देना ACP को पड़ा भारी, मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड

वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प के बाद करीब 50 जवानों के साथ किया था प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर धरने का नेतृत्व करने पर कार्रवाई

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच विवाद अब पुलिस विभाग के भीतर भी कार्रवाई तक पहुंच गया है। दिल्ली पुलिस के एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। उन पर दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने का आरोप है। वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प के बाद एसीपी करीब 50 पुलिसकर्मियों के साथ मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे।

शाहदरा थाने से शुरू हुआ था विवाद

मामले की शुरुआत 23 अक्टूबर को पूर्वी दिल्ली के शाहदरा थाने में हुई थी। यहां एक आम नागरिक और वकील के बीच विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। देखते ही देखते मामला पुलिसकर्मियों और कड़कड़डूमा कोर्ट के वकीलों के बीच झड़प तक पहुंच गया। इस दौरान एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर पिस्तौल दिखाने के भी आरोप लगे थे।

ACP और SHO का किया गया था तबादला

विवाद बढ़ने के बाद पुलिस विभाग ने एसीपी मनस्वी वशिष्ठ और संबंधित थाना प्रभारी (SHO) का तबादला कर दिया था। इस कार्रवाई से नाराज होकर एसीपी करीब 50 पुलिसकर्मियों के साथ दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। अब मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन में उनकी भूमिका को लेकर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

यह घटनाक्रम दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद के बाद विभागीय कार्रवाई का नया मोड़ माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts