दो साल के बच्चों से 80 वर्षीय डॉक्टरों तक ने थामे साइकिल के हैंडल, IMA साइक्लिंग चैंपियनशिप में दिखा फिटनेस का जुनून

करीब 200 चिकित्सकों और परिजनों ने लिया हिस्सा, सर्जन्स XI और फिजिशियंस XI के बीच रोमांचक मुकाबला

मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), मेरठ की ओर से आयोजित IMA Cycling Championship 2026 में चिकित्सकों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में दो साल के नन्हे बच्चों से लेकर 80 वर्ष तक के वरिष्ठ चिकित्सकों ने साइकिल चलाकर फिटनेस का संदेश दिया। आयोजन में करीब 200 चिकित्सकों और उनके परिजनों की भागीदारी रही।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने किया। IMA अध्यक्ष एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक की देखरेख में हुआ।

डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि साइक्लिंग स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नियमित शारीरिक गतिविधियों से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। डॉ. आलोक अग्रवाल ने साइक्लिंग के चिकित्सकीय लाभ बताते हुए कहा कि इससे हृदय और फेफड़ों की कार्यक्षमता बेहतर होती है। मांसपेशियां मजबूत होती हैं तथा वजन, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। यह मानसिक तनाव कम करने और बेहतर नींद में भी सहायक है।

सर्जन्स XI ने पुरुष वर्ग में मारी बाजी

प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण सर्जन्स XI और फिजिशियंस XI के बीच रिले साइक्लिंग चैंपियनशिप रही। पुरुष वर्ग में सर्जन्स XI ने गोल्ड मेडल और विजेता ट्रॉफी हासिल की, जबकि फिजिशियंस XI को सिल्वर मेडल मिला। महिला वर्ग में फिजिशियंस XI ने गोल्ड और सर्जन्स XI ने सिल्वर मेडल जीता।

पति-पत्नी ने भी दिखाई टीम भावना

आयोजन में पहली बार हसबैंड-वाइफ स्पाउस रिले का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टर दंपतियों ने जोड़ी बनाकर एक-एक माइल की साइक्लिंग रिले पूरी की। इस प्रतियोगिता के माध्यम से पारिवारिक सहयोग और साथ मिलकर फिट रहने का संदेश दिया गया।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में इन चिकित्सकों ने हासिल किए स्थान

पुरुष वर्ग में 70 वर्ष से अधिक आयु में डॉ. एएस जग्गी प्रथम और डॉ. कृष्ण गोपाल लखनपाल द्वितीय रहे। 60-70 वर्ष वर्ग में डॉ. रविंद्र मलिक प्रथम, डॉ. अनिल कुमार द्वितीय और डॉ. नवनीत गर्ग तृतीय रहे। 55-60 वर्ष वर्ग में डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. आशु मित्तल और डॉ. आलोक अग्रवाल क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

51-55 वर्ष वर्ग में डॉ. तरुण गोयल प्रथम, डॉ. अमित उपाध्याय द्वितीय और डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक तृतीय रहे। 40-50 वर्ष वर्ग में डॉ. लोकेश कुमार प्रथम, डॉ. अवनीत राणा द्वितीय और डॉ. विभूति शरण तृतीय रहे। 40 वर्ष से कम आयु वर्ग में डॉ. पंकज राठौर प्रथम, डॉ. अंकित जैन द्वितीय और डॉ. नवरत्न गुप्ता तृतीय रहे।

महिला वर्ग में 70 वर्ष से अधिक आयु में डॉ. मंजुला लखनपाल प्रथम और डॉ. शोभा उपाध्याय द्वितीय रहीं। 50-60 वर्ष वर्ग में डॉ. अनुपमा उपाध्याय प्रथम, डॉ. मीना बेम्बी द्वितीय और डॉ. अर्चना गोयल तृतीय रहीं। 50 वर्ष से कम वर्ग में डॉ. सुधि कंबोज प्रथम, डॉ. रेनू उपाध्याय द्वितीय और डॉ. प्रिया गुप्ता तृतीय रहीं। 45 वर्ष से कम वर्ग में डॉ. प्रिंसी बंसल प्रथम, डॉ. भावना शर्मा द्वितीय और डॉ. अनुपमा वर्मा तृतीय रहीं।

पुरस्कार देकर किया सम्मानित

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. आरसी गुप्ता, डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक, डॉ. गौरव गुप्ता और IMA अध्यक्ष डॉ. आलोक अग्रवाल ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. विजय मोघा और डॉ. विकास गर्ग रहे। आयोजन समिति में डॉ. भावना शर्मा और डॉ. सुमित उपाध्याय ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. प्रियांक गर्ग, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. अनुपमा वर्मा, डॉ. निशांत त्यागी, डॉ. आशु मित्तल, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. राजकुमार बजाज और डॉ. अशोक बजाज सहित अनेक चिकित्सकों का सहयोग रहा। IMA के वरिष्ठ लिपिक सोहन लाल का भी विशेष योगदान रहा।

आयोजन के माध्यम से चिकित्सकों ने स्वयं साइकिल चलाकर समाज को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। IMA ने लोगों से साइकिल को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

संदेश: साइकिल चलाएं, स्वस्थ रहें और पर्यावरण बचाएं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts