WPL ऑक्शन में मोलिन्यूक्स पर यूपी का बड़ा दांव, 1.10 करोड़ में खरीदा
अब तक 8 खिलाड़ी बिकीं, किरण नवगिरे 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ीं; श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को नहीं मिला खरीदार
कोच्चि। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन के लिए कोच्चि में खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। अब तक पांच भारतीय और तीन विदेशी समेत आठ खिलाड़ियों पर बोली लग चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यूक्स सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, भारतीय ऑलराउंडर किरण नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
यूपी वॉरियर्स ने मोलिन्यूक्स और स्नेह राणा पर लगाया दांव
यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सोफी मोलिन्यूक्स के लिए 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए। भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा भी 30 लाख रुपये में यूपी की टीम से जुड़ीं। गुजरात जायंट्स ने जी कमलिनी को 40 लाख रुपये में खरीदा।
चमारी अटापट्टू रहीं अनसोल्ड
श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। ऑक्शन में कुल 146 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है, जिनमें से 27 खिलाड़ियों को खरीदा जाना है।
यूपी के पास सबसे ज्यादा रकम बाकी
नीलामी के दौरान पांचों फ्रेंचाइजी के पास कुल 19 स्लॉट खाली थे। टीमों के पास उपलब्ध रकम का ब्योरा इस प्रकार है:
यूपी वॉरियर्स: 1.75 करोड़ रुपये, 4 स्लॉट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 1.15 करोड़ रुपये, 5 स्लॉट
मुंबई इंडियंस: 80 लाख रुपये, 5 स्लॉट
गुजरात जायंट्स: 55 लाख रुपये, 1 स्लॉट
दिल्ली कैपिटल्स: 35 लाख रुपये, 4 स्लॉट
पांचों टीमों के पास कुल 4.60 करोड़ रुपये शेष थे। नीलामी में आगे होने वाली खरीद पर सभी की निगाहें टिकी हैं।


No comments:
Post a Comment