अलीपुर में सपा का PDA गोस्वामी समाज सम्मेलन, 2027 में सरकार बनाने का दावा

शाहिद मंजूर बोले—भाजपा सरकार में बढ़ी महंगाई, सपा ने सभी वर्गों को दिया सम्मान

मेरठ । ग्राम अलीपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA गोस्वामी समाज कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में गोस्वामी समाज को पार्टी से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा हर वर्ग को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जाति-धर्म की राजनीति करने और महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। शाहिद मंजूर ने दावा किया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने कहा कि समाजवादी पार्टी जाति और धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करती, बल्कि सभी वर्गों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती है।

सम्मेलन के आयोजक दीपक गिरी और मोहित गिरी ने मुख्य अतिथि को तुलसीदास का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरज गिरी ने की, जबकि संचालन मुकेश गिरी ने किया।

इस दौरान शमश परवेज, डॉ. वीर सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, प्रमोद त्यागी, दीवान गिरी, रिंकू प्रधान, दुष्यंत त्यागी, नवाजिश और नौशाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts