वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से मिली छुट्टी
सीने में संक्रमण की वजह से हुए थे भर्तीनई दिल्ली (एजेंसी)।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट सामने आया है। अपोलो अस्पताल ने एक प्रेस बयान में जानकारी दी कि एलके आडवाणी, जिन्हें छाती में संक्रमण के कारण 16 अक्तूबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें आज छुट्टी दी जा रही है। वे न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में थे और उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, 98 वर्षीय दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) और उम्र से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल लाया गया था। वे न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में थे। बता दें कि भाजपा नेता एलके आडवाणी को इससे पहले इसी साल मई में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।


No comments:
Post a Comment