सीईसी ज्ञानेश और एसआईआर के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन: प्रकाश राज

तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)।अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज ने कहा है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को ‘‘दबाने’’ की कोशिश की जा रही है लेकिन इसके बावजूद ये जारी रहेंगे। अभिनेता यहां ‘मानवीयम विधि’ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार और एसआईआर के खिलाफ आयोजित एक विरोध सभा में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक और शांतिप्रिय देश है तथा लोगों को सवाल पूछने और विरोध करने का पूरा अधिकार है। केरलम में पुलिस के हस्तक्षेप के बारे में पूछे जाने पर प्रकाश राज ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के लिए अनुमति लिए जाने की आवश्यकता पर सवाल उठाया। उन्होंने सवाल किया, ‘‘इस देश में विरोध प्रदर्शन करने के लिए हमें किसकी अनुमति चाहिए?’’ अभिनेता ने कहा, ‘‘विरोध प्रदर्शन से आपका क्या मतलब है?
यह आपके लिए इसलिए अपराध है क्योंकि हम ऐसे कड़वे सवाल पूछ रहे हैं जिनका आपके पास कोई जवाब नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि पुलिस थक जाएगी और (प्रधानमंत्री) मोदी तथा (गृह मंत्री) शाह से कहेगी-हम आपके कार्यकर्ता नहीं हैं। कृपया हमसे ऐसा करना बंद करवाएं। सेना भी यह कहने लगेगी-नहीं, हम ऐसा नहीं कर सकते।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts