के एल इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, गरबा-डांडिया और धुनुची नृत्य ने मोहा मन
रामायण के प्रसंगों और रावण दहन के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया सत्य और धर्म की विजय का संदेश
मेरठ। के एल इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा एवं दुर्गा पूजा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों, आकर्षक गरबा-डांडिया प्रस्तुतियों और रावण दहन के माध्यम से सत्य एवं धर्म की विजय का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारतीय परंपराओं की विविधता देखने को मिली।
विद्यार्थियों ने गरबा, डांडिया और बंगाली परंपरा पर आधारित धुनुची नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विभिन्न प्रांतों की परंपराओं को जीवंत किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, विनम्रता, साहस और सद्भावना का विकास करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि दशहरा हमें सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।


No comments:
Post a Comment