पीईटी के चलते मेरठ में आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

जिले के 48 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा, शिक्षा निदेशक के निर्देश पर घोषित किया गया अवकाश

मेरठ। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के मद्देनजर शुक्रवार, 30 अक्टूबर को मेरठ में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश के निर्देश पर परीक्षा वाले जिलों में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके तहत जिले के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से पीईटी-2026 की परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को आयोजित की जा रही है। मेरठ में परीक्षा के लिए 48 केंद्र बनाए गए हैं। 25 अक्टूबर को परीक्षा हो चुकी है, जबकि अब 30 अक्टूबर और एक नवंबर को परीक्षा आयोजित होगी।

दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही और व्यवस्थाओं को देखते हुए शैक्षणिक अवकाश का निर्णय लिया गया है।

सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश

शिक्षा निदेशक की ओर से जारी पत्र और शासन के निर्देशों के अनुसार 30 अक्टूबर को परीक्षा वाले जिलों में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश रहेगा। मेरठ में भी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts