भाजपा की प्रदेश टीम में अभिषेक कृष्ण दुबे को अहम जिम्मेदारी

पंकज चौधरी ने प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया, संगठन और मीडिया का लंबा अनुभव आएगा काम

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अभिषेक कृष्ण दुबे को पार्टी की प्रदेश टीम में प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

एटा निवासी अभिषेक कृष्ण दुबे लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पहले वह भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। उन्हें राजस्थान का सह-प्रभारी भी बनाया जा चुका है।

तकनीक से पत्रकारिता तक अनुभव

अभिषेक दुबे का संगठनात्मक और सामाजिक अनुभव बहुआयामी रहा है। उन्होंने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग में तकनीकी क्षेत्र में सेवाएं दी हैं। वह इंजीनियरिंग स्नातक होने के साथ पत्रकारिता में परास्नातक भी हैं। इसके अलावा दिल्ली की एक प्रतिष्ठित पब्लिक रिलेशंस कंपनी में भी कार्य कर चुके हैं।

तकनीकी शिक्षा, पत्रकारिता, मीडिया और जनसंचार के अनुभव के साथ संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहने के कारण पार्टी में उन्हें मीडिया और जनसंपर्क से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से रखने वाले पदाधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts