डीएवी रीजनल स्पोर्ट्स मीट में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

जूडो में डीएवी मेरठ का दबदबा, क्रिकेट-फुटबॉल-बैडमिंटन में भी खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

मेरठ। डीएवी पब्लिक स्कूल, मेरठ में चल रही डीएवी रीजनल स्पोर्ट्स मीट 2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, जूडो और हैंडबॉल सहित कई स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। मैदान पर खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना के साथ पदकों के लिए जोरदार मुकाबला किया।

जूडो में डीएवी मेरठ ने मारी बाजी

अंडर-14 जूडो के -35 किग्रा वर्ग में डीएवी चंदर नगर के नक्षत्र प्रथम, डीएवी साहिबाबाद के गर्व द्वितीय और डीएवी ऊंचाहार के अभिमन्यु तृतीय रहे। 50 किग्रा वर्ग में डीएवी मेरठ के अभिराज सिंह ने स्वर्ण, डीएवी ऊंचाहार के अविराज ने रजत और डीएवी साहिबाबाद के वैभव ने कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग में डीएवी ऊंचाहार के आर्यन सिंह प्रथम, डीएवी मेरठ के आभास सक्सेना द्वितीय और डीएवी चंदर नगर के आरव गोयल तृतीय रहे।

अंडर-17 के 60 किग्रा वर्ग में डीएवी मेरठ के यश त्यागी ने पहला स्थान हासिल किया। आदित्य कौशिक दूसरे और मुदित तीसरे स्थान पर रहे। 66 किग्रा वर्ग में डीएवी चंदर नगर के विदित मैती प्रथम, डीएवी मेरठ के नक्ष कुमार द्वितीय और डीएवी साहिबाबाद के प्रीत तृतीय रहे। 73 किग्रा वर्ग में डीएवी गंगोह के आधर्व पंवार प्रथम और डीएवी मेरठ के तनिष्क एस. राठौड़ द्वितीय रहे। अंडर-19 के 66 किग्रा वर्ग में डीएवी मेरठ के शौर्य पुंडीर ने स्वर्ण पदक जीता।

क्रिकेट में मेरठ की टीमों का जलवा

अंडर-14 क्रिकेट में डीएवी लोहिया नगर, मेरठ ने स्वर्ण पदक हासिल किया। डीएवी प्रयागराज को रजत और डीएवी बबराला को कांस्य पदक मिला। मुकाबलों में डीएवी बबराला और डीएवी लोहिया नगर की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।

अंडर-17 में डीएवी पिलखुवा ने स्वर्ण, डीएवी रॉबर्ट्सगंज ने रजत और डीएवी प्रताप विहार, गाजियाबाद ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 वर्ग में डीएवी कुमारगंज और डीएवी मुजफ्फरनगर की टीमों ने अपने मुकाबले जीते।

बैडमिंटन में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम

अंडर-14 बैडमिंटन में डीएवी ओबरा के आयुष पटेल प्रथम, डीएवी अमेठी के अर्जुन बंसल द्वितीय और डीएवी झांसी के हर्षित कुमार गौतम तृतीय रहे। अंडर-17 में डीएवी नोएडा के अर्णव सिंह ने स्वर्ण, डीएवी बबराला के अनंत कुमार गुप्ता ने रजत और डीएवी अमेठी के चंद्रेश्वर पी. सिंह ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-19 में डीएवी अनपरा के कार्तिकेय मौर्य प्रथम, डीएवी नोएडा के प्रॉमिल पी. सिंह द्वितीय और डीएवी बबराला के अक्षांश गुप्ता तृतीय रहे।

फुटबॉल में बबराला और नोएडा का शानदार प्रदर्शन

अंडर-17 फुटबॉल में डीएवी बबराला ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। डीएवी साहिबाबाद को रजत और डीएवी काकरी को कांस्य पदक मिला। अंडर-19 में डीएवी अमेठी ने स्वर्ण, डीएवी साहिबाबाद ने रजत और डीएवी खरिया ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-14 वर्ग में डीएवी नोएडा ने स्वर्ण, डीएवी अमेठी ने रजत और डीएवी बबराला ने कांस्य पदक हासिल किया।

नेटबॉल और हैंडबॉल में भी जोरदार मुकाबले

नेटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी मेरठ, शास्त्री नगर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हैंडबॉल में डीएवी कुमारगंज को स्वर्ण और डीएवी रॉबर्टगंज को रजत पदक मिला।

दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को सामने रखा। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts