खादी महोत्सव में नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने पेश की राम स्तुति

नेहरू युवा केंद्र के कलाकारों ने किया जागरूक, सुर-संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

मेरठ। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, मेरठ मंडल की ओर से आयोजित मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी एवं महोत्सव 2026-27 में सोमवार को नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र, मेरठ के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। वहीं, शाम को सुर-संगीत महाविद्यालय, मेरठ के विद्यार्थियों ने श्रीराम स्तुति की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी मुख्य अतिथि रहे। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के सेवानिवृत्त जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सत्येंद्र कुमार शर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा और कलात्मक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। अतिथियों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना उद्देश्य

परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि मंडलीय खादी महोत्सव का उद्देश्य खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना, पारंपरिक कलाओं का संरक्षण करना तथा आमजन को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि महोत्सव में आयोजित कार्यशालाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से इन उद्देश्यों को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। इस आयोजन से महोत्सव में सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिली और लोगों को सामाजिक जागरूकता के साथ स्वदेशी उत्पादों का संदेश भी दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts