महावीर विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ के संकल्प के साथ भ्रष्टाचारमुक्त भारत का आह्वान
मेरठ, 26 अक्टूबर 2026। महावीर विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारम्भ पर ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ विषय के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिवार में ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिकता एवं कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को प्रोत्साहित करना तथा भ्रष्टाचारमुक्त भारत के निर्माण हेतु जनजागरूकता बढ़ाना रहा।कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में विभिन्न संकायों के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा भ्रष्ट आचरण से दूर रहने की शपथ ली।


No comments:
Post a Comment