सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन में विजेताओं का जलवा, नॉकआउट चरण में पहुंची प्रतियोगिता
मेरठ। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, गढ़ रोड में आयोजित सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 के पांचवें दिन विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। नॉकआउट मुकाबले शुरू होने के साथ प्रतियोगिता निर्णायक चरण में पहुंच गई। देश-विदेश से आए खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना से दर्शकों को रोमांचित किया।
छह आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान
बॉयज अंडर-14 में जीआर इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम, संपूर्णा केवी स्कूल ने द्वितीय तथा इंटरनेशनल इंडियन स्कूल और बाल भारती पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 में बाल भारती पब्लिक स्कूल प्रथम, एडमास वर्ल्ड स्कूल द्वितीय तथा सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल और संपूर्णा केवी स्कूल तृतीय रहे। अंडर-19 में वेलाम्मल इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, डीपीएस सेक्टर-19 द्वितीय तथा माहेश्वरी पब्लिक स्कूल और दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।
गर्ल्स अंडर-14 में डीपीएस सेक्टर-19 प्रथम, श्री बीएस मूथा गर्ल्स स्कूल द्वितीय तथा आर्मी पब्लिक स्कूल और मोंटगोमरी गुरुनानक स्कूल तृतीय रहे। अंडर-17 में डीपीएस सेक्टर-19 प्रथम, दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल द्वितीय तथा सिलिकॉन सिटी अकादमी ऑफ सीनियर एजुकेशन और एमईएस इंडियन स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 में जेम्स अवर ओन इंडियन स्कूल प्रथम, वेलाम्मल इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय तथा गवर्नमेंट को-एड सर्वोदय विद्यालय और एमईएस इंडियन स्कूल तृतीय रहे।
मेहनत और अनुशासन का परिणाम है सफलता
प्रधानाचार्या संगीता कश्यप ने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना जैसे गुण विकसित करते हैं।
आयोजन समिति के सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि नॉकआउट मुकाबले शुरू हो चुके हैं। अगले चरण के मुकाबले सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है। देश-विदेश के खिलाड़ियों की सहभागिता और शानदार प्रदर्शन ने प्रतियोगिता को यादगार बना दिया।

No comments:
Post a Comment