विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जताया खेद, कहा- आधिकारिक हैंडल पर संवाद की भाषा शालीन और औपचारिक रखेंगे

लखनऊ (एजेंसी)। ‘राम ने शर्मा को मारा’ मामले में आधिकारिक हैंडल से दिए गए जवाब की भाषा पर विवाद होने के बाद चुनाव आयोग ने माफी मांगी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने स्वीकार किया कि पोस्ट में इस्तेमाल की गई टिप्पणियों की भाषा, भाव और तीखापन आधिकारिक हैंडल से अपेक्षित संवाद के अनुरूप नहीं था।

नवदीप रिणवा ने कहा कि पोस्ट की टिप्पणियों से लोगों में पैदा हुए आक्रोश को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने इस पर अचंभित और नाराज लोगों से ईमानदारी से माफी मांगी। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में आधिकारिक हैंडल पर संवाद की भाषा शालीन और औपचारिक रखी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts