ड्रग्स की समस्या को करेंगे खत्म: अमित शाह

- पुलिस स्मृति दिवस पर लिया नशा-मुक्त भारत का संकल्प
नई दिल्ली (एजेंसी)।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को 31 दिसंबर, 2029 तक भारत को नशा-मुक्त बनाने की घोषणा की। उन्होंने 2026 के बाकी समय और अगले तीन साल में नशीले पदार्थों के खिलाफ एकजुट लड़ाई की अपील की। शाह ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नेशनल पुलिस मेमोरियल पर पुलिस स्मृति दिवस पर भाषण देते हुए यह घोषणा की और कहा कि ड्रग्स की समस्या पूरे देश के लिए एक गंभीर चुनौती है। इस मौके पर शाह ने कहा, 'हमने 31 दिसंबर, 2029 तक भारत से ड्रग्स की समस्या को खत्म करने का लक्ष्य रखा है।'

इस लक्ष्य को पाने के लिए गृह मंत्री ने 2026 के बाकी समय और अगले तीन साल में नशीले पदार्थों के खिलाफ एकजुट लड़ाई की अपील की। उन्होंने देश भर के पुलिस बलों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तय लक्ष्य के मुताबिक, नशा-मुक्त भारत के रोडमैप पर पूरी दृढ़ता के साथ काम करें और आने वाली पीढ़ियों को नशे के बुरे असर से बचाएं। शाह ने कहा कि ड्रग्स का खतरा एक गंभीर चुनौती है क्योंकि यह आने वाली पीढ़ियों को नुकसान पहुंचाता है, अर्थव्यवस्था पर बेवजह बोझ डालता है और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल संगठनों को आर्थिक रूप से मदद देता है।
उन्होंने देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी दी और उनके परिवारों के साथ एकजुटता दिखाई। शाह ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक कुल 36,852 पुलिसवालों ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान दी है, जिसमें इस साल 154 लोगों ने सबसे बड़ा बलिदान दिया है। गृह मंत्री ने कहा कि देश के नागरिक शहीदों और उनके परिवारों के बलिदान के लिए आभारी हैं।

बता दें कि 21 अक्तूबर, 1959 को हॉट स्प्रिंग्स, लद्दाख में भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों के हमले में दस बहादुर पुलिसवालों ने अपनी जान दे दी थी। तब से, हर साल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts