माफिया मिट्टी में मिल गए हैंः सीएम योगी

 स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में लिया हिस्सा
वाराणसी (एजेंसी)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने शहर दक्षिणी स्थित सरोज पैलेस में स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार बड़े- बड़े कार्य कर सकती है, लेकिन जागरूक जनता की जिम्मेदारी बड़ी है। अगर जनता जागरूक नहीं है तो बड़े- बड़े कार्य धराशायी हो जाते हैं।
सीएम ने कहा अब माफिया की जगह मिट्टी में है। यहां से मिर्जापुर जाऊंगा दर्शन करूंगा। फिर प्रयागराज जाऊंगा वहां एक माफिया ने जमीनों पर कब्जा किया था उन कब्जों को हटाकर गरीबों के मकान बनाए गए हैं उन्हें देने का काम करूंगा। इस दौरान सीएम ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि नागरिक जागरूक तब होता है जब उसके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि खुद जागरूक होते हैं। जब नेतृत्व खुद ही 12 बजे सोकर उठेगा तो क्या, भला होगा। जब नेतृत्व परिवार को प्रदेश मान लिया तो दुर्गति होगी। कहा कि ये जो 76 दिन का समय था वार्डों में सफाई का। यह बरसात का समय था। इस समय में जागरूक रहने की जरूरत थी, उसी जागरूकता के साथ एक और भाव होना चाहिए कि सरकार ने जो निर्माण कार्य कराए हैं तो यह हमारे हैं उसमें कोई टूट- फूट न हो। यह जिम्मेदारी भी जागरूक नागरिक का है। मेरा मानना है इसी भाव के साथ प्रदेश के सभी 403 वार्ड में इसी तरह से काम होने लगे तो सब जागरूक हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा हम कंक्रीट के जंगल तो खड़े कर रहे हैं लेकिन यह हमें शुद्ध वातावरण नहीं दे पाएंगे। इसके लिए पीएम का कार्यक्रम 'एक पौधा मां के नाम' को आगे बढ़ाएं।

सीएम योगी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य काम हो रहा है सफाई कर्मियों का सम्मान। यह सफाई कर्मी तब तक शहर में सफाई कर देते हैं जब तक लोग सोकर उठते हैं। इस कार्यक्रम ने सरकार की योजनाओं का संरक्षण भी किया और सफाई कर्मियों का सम्मान और नागरिकों को जागरूक भी किया। समस्याओं का समाधान भी किया।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी नींव का पत्थर हैं, यह दिखते नहीं हैं, लेकिन हर बड़े कार्यक्रम की इमारत हैं। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश के किसी भी नगर निगम के कार्यक्रम में जाता हूं तो कहता हूं कि अगर मुझसे कोई कार्यक्रम करवाना है तो स्वच्छता कर्मियों के सम्मान का कार्यक्रम कराइए। यही हैं जो शहर को साफ रखते हैं। महाकुंभ जैसे बड़े कार्यक्रम में हर ओर सफाई दिखाई दी थी। यह नींव का पत्थर हैं, यह दिखते नहीं हैं, लेकिन हर बड़े कार्यक्रम की इमारत हैं। मुझे प्रसन्नता है यहां सफाई कर्मियों का सम्मान हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts