मणिपुर में महिला की गोली मारकर हत्या
घटना के बाद कुकी-नगा समूहों में गोलीबारी शुरूइंफाल। अशांत मणिपुर से एक बार फिर बेहद तनावपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य के कामजोंग जिले में एक 5 बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इस वारदात के बाद इलाके में भारी हिंसा भड़क उठी है और कुकी तथा नगा समूहों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई है। हालात को बेकाबू होते देख प्रशासन ने इलाके में सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं।
बता दें कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:35 बजे चासाद गांव की है। मामले में अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात चासाद गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला को गोली मार दी। पांच बच्चों की इस मां को गर्दन के पास गोली लगी थी, जिससे उसने मौके पर ही कुछ मिनटों के भीतर दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात चासाद गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला को गोली मार दी। पांच बच्चों की इस मां को गर्दन के पास गोली लगी थी, जिससे उसने मौके पर ही कुछ मिनटों के भीतर दम तोड़ दिया।


No comments:
Post a Comment