रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज में नवागत छात्राओं का स्वागत, दिव्यानी बनीं मिस फ्रेशर

छात्रावास में स्वागत समारोह के दौरान छात्राओं ने नृत्य, गायन और काव्य पाठ से बांधा समां; उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को मेडल और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज में 17 अक्टूबर को महाविद्यालय के छात्रावास की प्रथम वर्ष की छात्राओं के स्वागत में समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन छात्रावास की वरिष्ठ छात्राओं ने किया। समारोह में नवागत छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्राओं को छात्रावास में अनुशासन, संयम, आपसी सहयोग और बिना किसी भेदभाव के मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा दी।

दिव्यानी बनीं मिस फ्रेशर

स्वागत समारोह में विभिन्न गतिविधियों के आधार पर छात्राओं का चयन किया गया। बीए प्रथम वर्ष की दिव्यानी को मिस फ्रेशर चुना गया, जबकि एमए संगीत प्रथम वर्ष की प्रिया विश्वास रनरअप रहीं। बीए प्रथम वर्ष की आदिश्री मुखिया को मिस कॉन्फिडेंट और एमएससी प्रथम वर्ष की पायल को मिस ऑडियंस फेवरेट का खिताब मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. मधु मलिक, डॉ. गरिमा मलिक और डॉ. अनुपमा सिंह शामिल रहीं। चयनित छात्राओं को क्राउन पहनाकर उपहार भेंट किए गए।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राएं सम्मानित

सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया। इनमें हेड गर्ल सिमरन चौहान, एमएससी द्वितीय वर्ष और डिप्टी हेड गर्ल अपूर्वा शर्मा, एमएससी प्रथम वर्ष शामिल रहीं।

इसके अलावा विभिन्न समितियों में जिम्मेदारी निभाने वाली छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अनुशासन समिति की इंचार्ज गुलशन चौधरी, डिप्टी इंचार्ज श्रुति शर्मा और सदस्य गरिमा गौर को सम्मान मिला। कल्चरल कमेटी से इतिशा राणा और आयुषी चौधरी, मेडिकल समिति से सृष्टि और विनय चौधरी, सैनिटेशन कमेटी से खुशी तोमर, वंशिका मलिक और रूप वैशाली तथा मैस कमेटी से अदिति खोकर और आस्था तोमर को भी पुरस्कृत किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

समारोह में छात्राओं ने नृत्य, गायन और काव्य पाठ के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। नवागत छात्राओं ने आकर्षक परिधानों में विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद उठाया। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

कार्यक्रम की आयोजन सचिव छात्रावास की वार्डन डॉ. मधु मलिक रहीं। उन्होंने विजेता छात्राओं और आयोजन में सहयोग करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं दीं तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में साक्षी और सोनिया का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts