ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक मंडल का विस्तार

पूर्व आईपीएस अजय मोहन शर्मा समेत तीन नए सदस्य शामिल, जल्द गठित होगी प्रदेश कार्यकारिणी और जिलों की कमेटियां

मेरठ। ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की गंगानगर में आयोजित बैठक में संगठन के संरक्षक मंडल का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय मोहन शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी विनोद खटीक और कैप्टन अजय सिंह को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनींद्र त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्रीकांत अस्थाना की नियुक्ति की पुष्टि का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव के समक्ष उदयवीर सिंह, उस्मान अली और संजय त्यागी को प्रदेश कार्यकारिणी तथा शाहवेज खान को प्रदेश पदाधिकारी के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया।

समाज से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर

संरक्षक डॉ. प्रभात कुमार राय ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार संकलन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजसेवा का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए पत्रकारों को समाज से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित करना चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत अस्थाना ने कहा कि संगठन का विस्तार करते समय यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संगठन से जुड़े सदस्य किसी भ्रष्टाचार में लिप्त न हों। प्रदेश अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके बाद जिलों की कमेटियों की घोषणा की जाएगी।

मेरठ और हापुड़ के लिए संयोजक प्रस्तावित

बैठक में मेरठ जिले के लिए लियाकत मंसूरी और हापुड़ जिले के लिए चंदन सिंह को संयोजक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों ने विरोध करते हुए एक अन्य संगठन बनाया है और उसमें संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों को शामिल किया गया है। उन्होंने संगठन के साथियों से उक्त संगठन की सदस्यता छोड़ने का आग्रह किया।

नवनियुक्त संरक्षक अजय मोहन शर्मा, विनोद खटीक और कैप्टन अजय सिंह ने संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन हरित, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश चौहान, राष्ट्रीय एडवाइजर मनोज कश्यप, राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम, मोमीन सलमानी, चंदन सिंह, रामकिशन रघुवंशी, रजनीश विश्वकर्मा, प्रशांत सिंह समेत अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts