क्रिकेट में दैविक धनकर का जलवा, मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर का खिताब जीता

सीबीएसई नेशनल अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, छह मैचों में झटके 10 विकेट

मेरठ। वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र दैविक धनकर ने सीबीएसई नेशनल बॉयज अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। दैविक ने नॉर्थ जोन स्ट्राइकर्स टीम की ओर से खेलते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने छह मैचों में 10 विकेट हासिल किए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' के साथ 'बेस्ट बॉलर' के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

कोच अमरदीप के नेतृत्व में क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दैविक ने अपने बेहतरीन खेल से विद्यालय, माता-पिता और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. अंजुल गिरी ने दैविक की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर नए अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।

प्रधानाचार्या संजया वालिया ने भी दैविक के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts