राज्यसभा उपचुनाव
भाजपा ने मध्य प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवारनई दिल्ली (एजेंसी)।भाजपा ने बुधवार को एलान किया कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी उम्मीदवार होंगे। हरदीप सिंह पुरी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राजनयिक और लेखक हैं।
पुरी नका जन्म 15 फरवरी 1952 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इतिहास में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। वह 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे हैं और करीब 39 वर्षों तक राजनयिक के रूप में काम किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में जिनेवा और न्यूयॉर्क में सेवाएं दीं। वर्ष 2014 में भाजपा में शामिल होने के बाद 2017 में मंत्री बने। वर्तमान में वह केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हैं।
केंद्र में मंत्री रहे और तमिलनाडु से आने वाले भाजपा नेता एल. मुरुगन ने हाल ही में अपने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दिया था। अपने इस्तीफे के साथ उन्होंने कहा था कि वे अब राज्य की राजनीति पर फोकस करना चाहते हैं। जिसके बाद मध्य प्रदेश में राज्यसभा एक सीट खाली हुई थी। जिस पर अब भाजपा ने अपने उम्मीदवार के तौर पर मौजूदा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम की घोषणा की है।
.jpg)

No comments:
Post a Comment