उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी! तस्वीरें पोस्ट कर लिखा- कल से नई शुरुआत

तीन महीने पहले पायल से हुआ था तलाक, निधि ने भी रिंग इमोजी के साथ लिखा- ‘इट्स डन ब्रो’; सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को दोनों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि।’ पोस्ट के साथ उन्होंने रिंग इमोजी भी लगाया। इसके बाद दोनों की शादी और सगाई को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

निधि राजदान ने भी सोशल मीडिया पर रिंग इमोजी के साथ ‘इट्स डन ब्रो’ लिखकर पोस्ट साझा की। हालांकि, दोनों की ओर से शादी को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों और प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

31 जुलाई को पायल से हुआ था तलाक

उमर अब्दुल्ला का उनकी पहली पत्नी पायल से 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद तलाक हुआ था। दोनों की शादी करीब 32 साल पहले हुई थी और वे वर्ष 2011 से अलग रह रहे थे। दोनों ने अदालत में आपसी सहमति से विवाह समाप्त करने और सभी विवाद सुलझाने की बात कही थी।

उमर ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें उनकी शादी खत्म करने की याचिका खारिज कर दी गई थी। बाद में शीर्ष अदालत ने आपसी सहमति के आधार पर तलाक को मंजूरी दे दी थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts