मेरठ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 40 निरीक्षक-दरोगाओं के तबादले

कोतवाली, टीपीनगर, दौराला, किठौर और लिसाड़ी गेट समेत कई थानों को मिले नए प्रभारी, कुछ अधिकारी पुलिस लाइन भेजे गए

मेरठ। जिले में पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनहित और प्रशासनिक समायोजन के तहत 40 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी है। तबादला सूची में कोतवाली, टीपीनगर, दौराला, किठौर, सरधना, कंकरखेड़ा, मेडिकल, लिसाड़ी गेट समेत कई थाने शामिल हैं। कई चौकी प्रभारियों को थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है।

प्रमुख थानों की कमान बदली

निरीक्षक समयपाल सिंह को खरखौदा से कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। अतुल कुमार सिंह को देहली गेट से टीपीनगर, मुकेश कुमार चौहान को पुलिस लाइन से दौराला और पंकज कुमार सिंह को कोतवाली से किठौर भेजा गया है। अरुण कुमार मिश्र को टीपीनगर से सरधना, सुमन कुमार सिंह को दौराला से कंकरखेड़ा, ब्रह्म कुमार त्रिपाठी को मवाना से मुंडाली और गौरव कुमार विश्नोई को जानी से सिविल लाइन की जिम्मेदारी दी गई है।

महावीर सिंह को साइबर थाने से मेडिकल और हरिओम सिंह को मेडिकल से साइबर थाने का प्रभारी बनाया गया है। पूनम कुमारी को फलावदा से निरीक्षक अपराध, थाना सिविल लाइन में तैनाती दी गई है।

लिसाड़ी गेट, नौचंदी और सदर बाजार में भी बदलाव

उपनिरीक्षक अजय अवाना को खरखौदा कस्बा चौकी से थानाध्यक्ष खरखौदा बनाया गया है। अजय शुक्ला को परतापुर से लोहियानगर, अरुण भाटी को सिविल लाइन से नौचंदी और विशाल कुमार को कचहरी चौकी से थानाध्यक्ष लिसाड़ी गेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुमित तोमर को लोहियानगर से एएचटीयू, गौरव सिंह को सरूरपुर से फलावदा, दुष्यंत कुमार को टीपीनगर से हस्तिनापुर और रामप्रकाश को कंकरखेड़ा से सदर बाजार का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

अजयदीप को पीआरओ कार्यालय से जानी, देवेंद्र कुमार मिश्र को मुंडाली से मवाना, विजय कुमार को रेलवे रोड से लालकुर्ती और हरेंद्रपाल सिंह को लालकुर्ती से रेलवे रोड भेजा गया है। राहुल कुमार को के-ब्लॉक चौकी से देहली गेट, कृष्ण कुमार को भोला झाल चौकी से सरूरपुर और मानवेंद्र सिंह को सदर बाजार से परतापुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

चौकियों और विशेष टीमों में भी तैनाती

अभिषेक सिंह को मेडिकल थाने से फतेहउल्लापुर चौकी, सत्येंद्र यादव को फतेहउल्लापुर से मवाना खुर्द चौकी, योगेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से ग्रामीण स्वाट टीम का प्रभारी और चंद्रशेखर को एएचटीयू से माछरा चौकी, थाना किठौर भेजा गया है।

विस्मिता चौधरी को सदर बाजार से कचहरी चौकी, थाना सिविल लाइन में तैनाती दी गई है। रजत मात्रेय को कल्याणपुर चौकी, थाना रोहटा से टीपीनगर और जितेंद्र त्रिपाठी को देहली गेट से के-ब्लॉक चौकी, थाना मेडिकल भेजा गया है।

निरीक्षक अनुप सिंह और शैलेश कुमार तथा उपनिरीक्षक दलवीर सिंह और कमल शंकर त्रिवेदी को पुलिस लाइन भेजा गया है। आदेश में कुछ अधिकारियों को गैर जनपद या अन्यत्र स्थानांतरण के कारण पुलिस लाइन में तैनात किए जाने का भी उल्लेख है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts