डीडीयू मैनेजमेंट कॉलेज में फ्रेशर फेस्ट ‘आगमन-2026’ की धूम
राम रचित मित्तल बने मिस्टर फ्रेशर, प्रिया गोदियाल ने जीता मिस फ्रेशर का खिताब
मेरठ। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज, 17 माल रोड, मेरठ में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर फेस्ट ‘आगमन-2026’ का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भारतीय एवं पश्चिमी नृत्यों और रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल, निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ, प्रो. ऋतु भारद्वाज और विभागाध्यक्ष डॉ. रोबिन्स रस्तोगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की शुरुआत छात्राओं श्रंगारिका और प्रेरणा की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
रैंप वॉक में विद्यार्थियों ने बिखेरा जलवा
बीबीए और बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में वंशिका सिंह को मिस ग्रेसफुल, नमन कुमार को मिस्टर ग्लैमरस, माही कालरा को मिस फैशनिस्टा और पारस जोशी को मिस्टर फैशनिस्टा चुना गया। वहीं, राम रचित मित्तल ने मिस्टर फ्रेशर और प्रिया गोदियाल ने मिस फ्रेशर का खिताब अपने नाम किया।
विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
कार्यक्रम का संचालन चिराग त्रेहान और विधि जिंदल ने किया। निर्णायक मंडल में प्रो. ऋतु भारद्वाज और मोहित रावल शामिल रहे। निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समारोह का समापन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. रोबिन्स रस्तोगी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रूबी सिंह, डॉ. रचना त्यागी, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. देवेश गुप्ता, विमल प्रसाद, डॉ. गौरव शर्मा, शिखा मंगा, मिस लकी, चिराग जैन, प्रशांत गुप्ता, अजय चौधरी, विनोद कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. योगेश सक्सेना, डिम्पी गुलाटी, अजय त्रिपाठी, योगेंद्र अरुण, डॉ. प्रतिमा, डॉ. ऋचा वत्स, शिप्रा शर्मा, डॉ. अनुराग जोशी, डॉ. प्रवीण गौतम, डॉ. संजीव सिंह और राहुल सिंह का योगदान रहा।
इस अवसर पर सुमनलता, अर्जुन सिंह, राजीव पोसवाल, आकाश शर्मा, बिजेंद्र सिंह, कमल सिंह, अरुण कुमार, प्रदीप शर्मा, अलिशा और अभय कुमार बामल उपस्थित रहे। मीडिया समन्वयक सुनील शर्मा का विशेष योगदान रहा।
फोटो कैप्शन: पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में फ्रेशर फेस्ट ‘आगमन-2026’ के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते छात्र-छात्राएं।


No comments:
Post a Comment