‘एलायंस’ सीजन 2 की हुई घोषणा, प्रीमियर 14 जनवरी को

मुंबई।  भारत का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘एलायंस’ जल्द ही वापस आ रहा है। प्राइम वीडियो ने आज घोषणा की कि ‘एलायंस’ सीजन 2 का प्रीमियर 14 जनवरी 2027 को होगा और यह सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

यह कॉम्पिटिटिव रियलिटी शो, जिसने पूरे देश के दर्शकों को अपनी रणनीतियों और खेल से जोड़े रखा था, अब उम्मीद से पहले वापस आ रहा है। ‘एलायंस’ भारत में बनाया गया लोकप्रिय डच रियलिटी फॉर्मेट है, जिसे जॉन डी मोल ने बनाया है और बनिजय एशिया ने इसका निर्माण किया है। सीजन 1 में कुणाल खेमू ने शो को होस्ट किया था। इसमें 16 सेलिब्रिटी ‘एलायज’ को एक रहस्यमयी एच.क्यू. के अंदर रखा गया था, जिसे ‘द सिस्टम’ चलाता था। यहां उन्हें शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, अपने गठबंधन बनाने पड़े और यह साबित करना पड़ा कि इस खेल में सबसे तेज और समझदार दिमाग ही जीतता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts