गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट से तीन की मौत, 10 झुलसे

हाईटेंशन लाइन से टकराई ट्रॉली में लगी लोहे की रॉड, विसर्जन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु; घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। गुलरिहा थाना क्षेत्र में अयोध्या प्रसाद चौहान टोला के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी लंबी रॉड ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गई। इससे ट्रॉली पर सवार लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली पर दुर्गा प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए जा रहे थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे ट्रॉली में लगी लोहे की लंबी रॉड हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इसके बाद ट्रॉली पर सवार लोगों में करंट फैल गया और कई लोग झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य के बाद घायलों को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे में तीन लोगों की जान जाने से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटना से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts