चेन्नई में TVK नेता की बीच सड़क पर हत्या
छह हमलावरों ने धारदार हथियारों से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात
चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शनिवार रात TVK से हाल ही में जुड़े कन्नन की छह लोगों के गैंग ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। वारदात वन्ननदुरई इलाके में उस समय हुई, जब कन्नन अपने घर से रामास्वामी एवेन्यू स्थित कार्यालय की ओर जा रहे थे। हमले की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।
सूचना पर शास्त्री नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमें गठित की गई हैं, जबकि CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक कन्नन का आपराधिक इतिहास भी रहा है। करीब आठ साल पहले इसी इलाके में शिवा और वेलु की हत्या के मामले में कन्नन के खिलाफ केस दर्ज था। फिलहाल पांच संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।


No comments:
Post a Comment