गणेश महोत्सव में शामिल हुए विधायक अमित अग्रवाल
मेरठ। मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शुक्रवार को शारदा रोड, खटिकान मोहल्ला पीएल शर्मा रोड और लालकुर्ती गुरुद्वारा रोड पर आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
शारदा रोड पर तरुण गुप्ता तथा खटिकान मोहल्ला पीएल शर्मा रोड पर कमल खटीक द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में विधायक ने पूजन किया। इसके बाद लालकुर्ती गुरुद्वारा रोड स्थित श्री गणपति बप्पा महोत्सव आयोजन समिति के कार्यक्रम में भी उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। इस दौरान अरुण जिंदल, महानगर उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया, अंकित गुप्ता, अनिल जैन, अमित चिकारा सहित अन्य गणमान्यजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment