हक सिर्फ देखने की नहीं, फिल्म पर चर्चा की भी जरूरत
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा है कि फिल्म हक़ केवल देखने की नहीं, बल्कि इस पर चर्चा करने की भी जरूरत है। इमरान ने कहा कि फिल्म एक ऐसे वैवाहिक रिश्ते की कहानी है, जो शुरुआत की खुशियों से आगे बढक़र मुश्किल दौर और तलाक तक पहुंचता है। इसमें एक पुरुष अपनी मान्यताओं के लिए संघर्ष करता है, जबकि महिला भरण-पोषण और सम्मान जैसे अपने बुनियादी अधिकारों के लिए लड़ती है।
उन्होंने कहा कि अभिनेता के तौर पर उन्हें ऐसे किरदार चुनौतीपूर्ण लगते हैं, जिनकी सोच उनके अपने विचारों से अलग हो। पटकथा को बार-बार पढक़र किरदार की भावनाओं और उसकी सच्चाई को समझना उनके लिए महत्वपूर्ण है। हक़ का प्रसारण 20 सितंबर को रात आठ बजे एंड पिक्चर्स पर होगा।


No comments:
Post a Comment