'जगधात्री' में एसीपी गीता बनकर एंट्री लेंगी मोना वासु
मुंबई । जी टीवी के पॉपुलर शो 'जगधात्री' की कहानी में अब एक नया और दिलचस्प मोड़ आने वाला है। एक्ट्रेस मोना वासु शो में एसीपी गीता के किरदार में एंट्री करने जा रही हैं। उनकी एंट्री ऐसे समय में हो रही है, जब जगधात्री खुद एक बड़ी मुश्किल में फंस चुकी है और उस पर रुद्र की हत्या का आरोप है।
हालांकि, जगधात्री को इस बात की जानकारी नहीं है कि रुद्र जिंदा है और उसके खिलाफ साजिश रच रहा है। ऐसे में एसीपी गीता की एंट्री इस मर्डर मिस्ट्री में कई नए ट्विस्ट लेकर आने वाली है। मोना वासु ने 'जगधात्री' का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ''मैं इस शो से जुड़कर बेहद एक्साइटेड हूं। यह शो आम सास-बहू ड्रामा से काफी अलग है। इसकी कहानी में एक्शन, सस्पेंस और कई दिलचस्प ट्विस्ट का मजबूत मिश्रण देखने को मिलता है। शो में मेरा किरदार एसीपी गीता का है, जो मेरे पहले निभाए गए किरदारों से काफी अलग है। एसीपी गीता एक मजबूत और आत्मविश्वासी महिला होने के साथ-साथ एक पुलिस अधिकारी भी है। यही वजह है मेरे लिए यह रोल काफी पावरफुल और खास है।


No comments:
Post a Comment