आइटेल ने लॉन्च किया रग्ड फीचर फोन ‘टफ’
2 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन और आईपी54 रेजिस्टेंस से लैस, किसानों और आउटडोर कामगारों के लिए बनाया गया फोन
गाजियाबाद। टेक्नोलॉजी ब्रांड आइटेल ने अपनी आईएनएनओ सीरीज के तहत रग्ड फीचर फोन ‘आइटेल टफ’ लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक इसे भारत की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फोन में 2 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन, आईपी54 डस्ट एवं वॉटर रेजिस्टेंस, फ्री शॉकप्रूफ कवर और यूएसबी-सी चार्जिंग जैसे फीचर दिए गए हैं।
कंपनी ने इसे खासतौर पर किसानों, दिहाड़ी मजदूरों, आउटडोर प्रोफेशनल्स और ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया है, जिन्हें धूल, गर्मी और कठिन कार्य परिस्थितियों में मजबूत और भरोसेमंद फोन की जरूरत होती है। आइटेल इंडिया-ट्रांसन होल्डिंग्स के सीईओ अरिजीत तलपात्रा ने कहा कि लाखों भारतीय कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं, ऐसे में उनके डिवाइस भी उतने ही मजबूत होने चाहिए। आइटेल टफ के जरिए फीचर फोन श्रेणी में वास्तविक जरूरतों से जुड़ा इनोवेशन पेश किया गया है।
आइटेल टफ में मजबूत बॉडी के साथ आईपी54 रेटिंग दी गई है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है। फोन के साथ मिलने वाला डस्ट एवं शॉकप्रूफ सिलिकॉन कवर गिरने और रोजमर्रा के झटकों से अतिरिक्त सुरक्षा देता है।
फोन में पावरफुल डुअल-लैंप टॉर्च भी दी गई है, जो कम रोशनी वाली परिस्थितियों में उपयोगी साबित होगी। कंपनी का कहना है कि टफ को मजबूती, उपयोगिता और रोजमर्रा की भरोसेमंद परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।


No comments:
Post a Comment