चार महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के बरी होने को दी चुनौती

ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर की अपील
नई दिल्ली (एजेंसी)।भाजपा नेता और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न के मामले में बरी किए जाने के खिलाफ चार महिला पहलवानों ने सत्र अदालत का रुख किया है।
  पहलवानों ने सह-आरोपित रहे विनोद तोमर के बरी होने को भी चुनौती दी है। राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दिग्विनय सिंह ने सोमवार को अपील पर नोटिस जारी किया और मामले को नौ अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।
चार महिला पहलवानों ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ अपील दाखिल की है, जिसमें बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को मामले में बरी कर दिया गया था। अपील में ट्रायल कोर्ट के फैसले और उसमें दिए गए आधारों पर सवाल उठाए गए हैं। अब सत्र अदालत में सुनवाई के दौरान ट्रायल कोर्ट के फैसले की समीक्षा की जाएगी। राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दिग्विनय सिंह ने पहलवानों की ओर से दाखिल अपील पर नोटिस जारी किया है। अदालत ने मामले को अगली सुनवाई के लिए 9 अक्टूबर को सूचीबद्ध किया है।
महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके बाद मामले की सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts