टेबल टेनिस और कला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
मेरठ। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में पंख हौसलों की उड़ान संस्था के तत्वावधान में आयोजित खेल महोत्सव-2026 के तहत हरमिलाप मिशन इंटर कॉलेज, प्रहलाद नगर में टेबल टेनिस एवं कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस में खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन किया, वहीं कला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता दिखाई। अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा, कॉलेज प्रबंधक गुरुदत्त, प्रधानाचार्या रुचिता शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद अभिनव अरोड़ा, संयोजक जयप्रकाश, टेबल टेनिस संयोजिका सुनीता शर्मा, कला संयोजिका नीरज समेत शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


No comments:
Post a Comment