सुसाइड केस में आईआईटी बॉम्बे ने मांगी माफी

- प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला हुए सस्पेंड
मुंबई (एजेंसी)।बॉम्बे आईआईटी में 22 साल के साहिल रवींद्र वाकोडे की आत्महत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आईआईटी बॉम्बे के डायरेक्टर शिरीष बी. केदारे ने बताया कि डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर आईआईटी बॉम्बे ने माफी मांगी और कहा कि छात्र की मौत से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में पहले दी गई जानकारी पर उसे खेद है।

वहीं, सूचना है कि छात्रों के भारी विरोध और प्रदर्शन के बीच संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर शिरीष केदारे ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। डायरेक्टर बी. केदारे ने बताया कि डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।  गौरतलब है कि महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने वाले साहिल वाकोडे, आईआईटी बॉम्बे में एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक दूसरे साल के छात्र थे। शुक्रवार शाम पवई स्थित कैंपस के हॉस्टल में उनका शव छत के पंखे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ घंटे पहले साहिल को मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए और चैट जीपीटी पर प्रश्न पत्र अपलोड करते पकड़ा गया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts