साक्षरता से खुलेगा विकास का रास्ता, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान

विश्व साक्षरता दिवस पर मेरठ कॉलेज में कार्यक्रम, वक्ताओं ने शिक्षा को सामाजिक और आर्थिक विकास का आधार बताया

मेरठ, 8 सितंबर। विश्व साक्षरता दिवस पर मंगलवार को मेरठ कॉलेज के मुख्य पुस्तकालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने साक्षरता को सामाजिक एवं आर्थिक विकास की आधारशिला बताते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह ने कहा कि साक्षरता विकास की कुंजी है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को व्यक्तित्व विकास के साथ राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता प्रो. वाचस्पति मिश्रा ने कहा कि शिक्षा जीवन की अनिवार्य आवश्यकता है। मातृभाषा में शिक्षा के व्यापक प्रसार से साक्षरता को बढ़ावा दिया जा सकता है।

पुस्तकालय एवं वाचनालय अध्यक्ष प्रो. एनपी सिंह ने कहा कि ज्ञान और शिक्षा समाज को प्रगतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने साक्षरता और समृद्धि के संबंध पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

कार्यक्रम में प्रो. श्याम सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार, डॉ. जितेन्द्र कुमार, डॉ. सरवर हुसैन, प्रो. अनिला मौरल, मुकेश कुमार, विनीता कश्यप, मनीष गौतम, दीप शिखा सहित विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts