गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बैठक, देशभर में चलेगा जनजागरूकता अभियान

गौ हत्या रोकने और गौ संरक्षण के लिए लोगों को जोड़ने पर जोर, 40 करोड़ हस्ताक्षरों वाला प्रार्थना पत्र राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को सौंपने की तैयारी

बुलंदशहर, 8 सितंबर। दिल्ली रोड स्थित कलश होटल में मंगलवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बैठक हुई। इसमें गौ माता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के साथ गौ हत्या रोकने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान से समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर गौ सेवा और संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

हरिद्वार से आए स्वामी अच्युतानंद जी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता का विशेष स्थान है। उन्होंने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने कहा कि गौवंश का संरक्षण भारतीय संस्कृति के साथ कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। वृंदावन के कथा व्यास गोपेश कृष्ण जी महाराज ने कहा कि ब्रज क्षेत्र की परंपरा गौ सेवा से जुड़ी रही है और सभी को मिलकर संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

बैठक में बताया गया कि अभियान के तहत देशभर से 40 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इन हस्ताक्षरों वाला प्रार्थना पत्र 17 दिसंबर 2026 को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को सौंपा जाएगा। अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान अतुल कृष्ण दास, रामकुमार राघव, मनीष मांगलिक, पंकज अग्रवाल, हेमंत सिंह, संजय गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, रविकांत, दिनेश अग्रवाल, चिन्मय, अनुराग गर्ग, गोविंद शर्मा, सुमित गौड़, राजेश और ओमप्रकाश जालान आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts