संस्कृत गीत गायन में अग्रिमा कंसल ने जीता स्वर्ण पदक

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

मेरठ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में श्री बिल्वेश्वर संस्कृत महाविद्यालय, सदर में जिला स्तरीय संस्कृत गीत गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

केएल  इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अग्रिमा कंसल ने संस्कृत गीत ‘स्वागतम् शुभवन्दनम्’ प्रस्तुत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप स्वर्ण पदक, प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी और एक हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।

प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अग्रिमा का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने छात्रा को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts