साकिब और यश के शानदार प्रदर्शन से मेरठ इलेवन की जीत
अंडर-17 मुकाबले में बुलंदशहर इलेवन को 100 रन से हराया, साकिब ने 151 रन और यश ने पांच विकेट झटके
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंडर-17 वर्ग में मंगलवार को मेरठ इलेवन ने बुलंदशहर इलेवन को 100 रन से हराया। मेरठ की जीत में साकिब और यश ने शानदार प्रदर्शन किया।
मेरठ इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 270 रन बनाए। साकिब ने 44 गेंदों में 13 छक्कों की मदद से 151 रन की तूफानी पारी खेली। अभिजीत ने 40 और देव ने 36 रन बनाए। बुलंदशहर की ओर से वैभव, अहद और अरहान ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर इलेवन की टीम 18 ओवर में 170 रन पर सिमट गई। विवेक ने 43 और उमंग ने 41 रन बनाए। मेरठ की ओर से यश ने पांच और साकिब ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को अंडर-19 वर्ग में एक मुकाबला खेला जाएगा।


No comments:
Post a Comment