दाखिला नहीं मिला तो छात्र ने खुद को गोली मारी

टीपीनगर के दिनेश विहार में घटना, सुभारती अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी कि तमंचा कहां से आया

मेरठ। मनचाहे कॉलेज में दाखिला नहीं मिलने से परेशान 18 वर्षीय छात्र ने शुक्रवार शाम टीपीनगर थाना क्षेत्र के दिनेश विहार में खुद को तमंचे से गोली मार ली। गंभीर हालत में स्वजन उसे सुभारती अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार, दिनेश विहार निवासी हनी ने इसी वर्ष 12वीं कक्षा पास की है। शुक्रवार शाम मनचाहे कॉलेज में दाखिले को लेकर उसका अपनी मां से विवाद हो गया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में चला गया और तमंचे से पेट में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर स्वजन कमरे में पहुंचे तो हनी खून से लथपथ मिला। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में कॉलेज में दाखिला नहीं मिलने को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद की बात सामने आई है। उपचार के बाद छात्र से पूछताछ की जाएगी। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि छात्र के पास तमंचा कहां से आया। परिवार तमंचे के स्रोत के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दे रहा है। पुलिस को आशंका है कि छात्र ने किसी परिचित या दोस्त से तमंचा लिया हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts