स्पोर्ट्स फॉर स्कूल मैच में हापुड़ ने नोएडा को हराया 

मेरठ। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को हापुड़ और नोएडा की टीम के बीच एक मैच हुआ। इसमें हापुड़ की टीम ने मैच जीता।

हापुड़ इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसमें पार्थ ने 39, सिद्धांत ने 37, जैद ने 35, तरनजीत ने 31 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गोल्डन ने तीन, कबीर ने दो, शिवा ने दो, अनंत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा इलेवन की टीम ने 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए और 9 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से मन ने 39, तोहिदूर ने 41, चिराग ने 37, देव ने 31 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गर्व त्यागी ने तीन, आरव ने दो, सिद्धांत ने दो, सार्थक ने दो विकेट लिए। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि अंडर 14 वर्ग में खिलाड़ियों का सम्मान व पुरस्कार वितरण ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में रविवार को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि एडवोकेट आनंद कश्यप हापुड़, नोएडा, बुलंदश, बागपत व मेरठ के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts