'टॉक्सिक' में छोटे रोल में छा गईं संजीदा शेख

मुंबई । अभिनेत्री संजीदा शेख इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। संजीदा शेख ने इंस्टाग्राम पर फिल्म में अपने द्वारा निभाए गए किरदार की कुछ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए। इस पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि छोटे से किरदार दर्शकों में इतना प्रभाव डालेगा।
अभिनेत्री ने लिखा, "एक कलाकार के तौर अपने काम का सबसे मजेदार हिस्सा वो किरदार निभाना है, जो आपको चुनौती दें। फिल्म टॉक्सिक ने मुझे एक ऐसा अनोखा रोल निभाने का मौका दिया, जो मेरी असल जिंदगी से बहुत अलग है और शायद इसी वजह से मुझे इसे करने में बहुत मजा भी आया।"
अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म में छोटी सी मौजूदगी बड़ा प्रभाव डालेगी और दर्शकों से ढ़ेर सारा प्यार मिलेगा। अभिनेत्री संजीदा शेख फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में एक विशेष कैमियो रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में उन्होंने मुख्य किरदार 'राया' (यश) और 'गंगा' (नयनतारा) की मां (कमला) का एक छोटा लेकिन विशेष कैमियो (विशेष उपस्थिति) निभाया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts