अलीगढ़ और मुरादाबाद की जीत से ग्रुप बी में रोमांच
मास्टर वैभव टी-20 चैम्पियनशिप में एमडीसीए ब्लू को 26 रन से हराया, सीए लखनऊ पर मुरादाबाद ने पांच विकेट से दर्ज की जीत
मेरठ। कैंट क्षेत्र स्थित गांधी बाग मैदान में डीसीए के तत्वावधान में चल रही मास्टर वैभव टी-20 चैम्पियनशिप में मंगलवार को ग्रुप बी के मुकाबलों में अलीगढ़ और मुरादाबाद ने शानदार जीत दर्ज की। अलीगढ़ ने एमडीसीए ब्लू को 26 रन से, जबकि मुरादाबाद ने सीए लखनऊ को पांच विकेट से हराया।
पहले मुकाबले में अलीगढ़ ने टॉस के बाद बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन बनाए। राघव ने 67, रहीफ रहमान ने 31 और आयुष्मान ने 19 रन बनाए। एमडीसीए ब्लू की ओर से ज्ञानेश ने तीन, अजय ने दो और यश पंवार ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमडीसीए ब्लू की टीम 19.1 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। संदीप तोमर ने 67 और सत्यम ने 43 रन की पारी खेली। अलीगढ़ की ओर से अर्नव ने तीन, चिराग, सुमित और तनिष्क ने दो-दो तथा जैब ने एक विकेट लिया।
दूसरे मुकाबले में सीए लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 119 रन बनाए। हिमांशु ने 28, प्रियांशु ने 25 और अतीक ने 20 रन का योगदान दिया। मुरादाबाद की ओर से शोएब, अरबाज और शिवम ने दो-दो विकेट झटके, जबकि विशाल और पर्व को एक-एक सफलता मिली।
मुरादाबाद ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। यश ने 50, आर्यन ने 20, उवेस ने 17 और अक्षु ने 16 रन बनाए। लखनऊ की ओर से रोहित, निर्मल, नवनीत और अजीत ने एक-एक विकेट लिया।

No comments:
Post a Comment