गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से गूंजा गंगानगर

- गंगानगर के श्रद्धालुओं ने नम आखों से दी गणपति बप्पा को विदाई

मेरठ। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गुरुवार को गंगानगर क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गुरुवार को विधिवत पूजा के बाद गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली गई जिसमें काफी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने नम आखों से दी गणपति बप्पा को विदाई दी।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर गंगानगर बी-ब्लॉक निवासी राहुल पोखरियाल एवं उनकी धर्मपत्नी शगुन पोखरियाल ने अपने आवास पर विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी। परिवार के सदस्यों ने पूरे गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धापूर्वक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर  बी-ब्लॉक से शुरू हुई विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विघ्नहर्ता को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः पधारने की कामना की।

राहुल पोखरियाल एवं शगुन पोखरियाल ने परिवार के सदस्यों के साथ नानू की नहर पहुंचकर भगवान गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार एवं समाज के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। विसर्जन यात्रा में प्रियंका, सरोज, सतपाली, बिमलेश, ममता, मिथलेश, गुंजन, पारुल आदि श्रद्धालु शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts