मंडलीय सब-जूनियर फुटबॉल टीम में मेरठ के आठ खिलाड़ी
150 खिलाड़ियों में से 16 का चयन, गाजियाबाद और नोएडा के खिलाड़ियों को भी मिली टीम में जगह
मेरठ। आगरा में 7 से 14 सितंबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय टीम का चयन किया गया। चयन ट्रायल में मेरठ मंडल के करीब 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 16 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय टीम के लिए किया गया।
फुटबॉल कोच ललित पंत ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में मेरठ से अबुबकर सैफी, अर्पित कुमार, विनायक रतूड़ी, दिग्विजय बालियान, माधव चौहान, अनुराग सिंह, सार्थक और बॉबी शामिल हैं। गाजियाबाद से केशव अस्थाना, विवान श्रेष्ठ और प्रणव चौहान तथा नोएडा से यश भारद्वाज, भानु पाल, मानस सिंह, मौ. युसूफ और शमी सिंह का चयन हुआ है।
स्टैंडबाई में तीन खिलाड़ी
टीम के लिए तेजस सिंह, अतुलांश सिंह और रिधिवर्धन उपाध्याय को स्टैंडबाई में रखा गया है। चयनित खिलाड़ी आगरा में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।


No comments:
Post a Comment