रूस-यूक्रेन जंग पर आधारित फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई । मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की आगामी अनटाइटल (एल367) फिल्म का टाइटल मेकर्स ने अनाउंस कर दिया है। फिल्म के मेकर्स और निर्देशक विष्णु मोहन ने इसका आधिकारिक टाइटल और फर्स्ट लुक जारी किया है।
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ऑफिशियल टाइटल शेयर किया, "ऑपरेशन गंगा।" नेशनल अवॉर्ड जीत चुके डायरेक्टर विष्णु मोहन की इस फिल्म का नाम 'ऑपरेशन गंगा' रखा गया है। 'ऑपरेशन गंगा' भारत के उस रेस्क्यू मिशन का नाम है, जो रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद शुरू किया गया था। इस मिशन के तहत यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र भी शामिल थे, को वापस देश लाया गया था।
इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर विष्णु मोहन ने डायरेक्ट किया है, जो भक्ति ब्लॉकबस्टर 'मेप्पाडियन' को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं। 'ऑपरेशन गंगा' पर आधारित एक हाई-ऑक्टेन सरवाइवल थ्रिलर ड्रामा होगी, जिसमें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे और एक्टर पार्थिबन और आदिल हुसैन भी होंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts