आर्मी मेजर बनने के लिए लेनी पड़ी खास ट्रेनिंगः अश्मिता बख्शी

मुंबई । अश्मिता बख्शी इन दिनों टीवी शो '108 बेस हॉस्पिटल - उरी' में आर्मी मेजर और नर्स अनीता सोलंकी के किरदार में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि शो का कॉन्सेप्ट उन्हें बहुत अच्छा लगा, जिस वजह से वह शो के लिए मना नहीं कर पाईं।
उन्होंने बताया, "इस शो में मैं एक नर्स का किरदार निभा रही हूं, जो सेना में मेजर भी है। इस शो के मेकर्स के साथ मैंने पहले भी काम किया है। आगे बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए क्या क्या तैयारी की थी। उन्होंने कहा, "जब आप किसी आर्मी नर्स का किरदार निभा रही हो और वो मेजर भी है, तो सही बॉडी लैंग्वेज होना जरूरी है। रीडिंग सेशन के दौरान हमें बताया भी गया था कि पोस्चर और स्टांस कैसा होना चाहिए और आर्मी ऑफिसर के तौर पर हमें एक-दूसरे से कैसे मिलना चाहिए।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts