मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपित गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

कंकरखेड़ा में पुलिस और स्वाट टीम की कार्रवाई, तमंचा व गोकशी के औजार बरामद; एक आरोपी फरार

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद गोकशी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। उनके कब्जे से देशी तमंचा और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, जटौली कट के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर उसमें सवार आरोपी भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें घेरने का प्रयास किया तो आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें जावेद निवासी पावली खास, कंकरखेड़ा और शाहआलम निवासी ऊंचा सद्दीक नगर, लिसाड़ी गेट के बाएं पैर में गोली लगी। घायल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

जंगेठी में हुई गोकशी से जुड़े हैं तार

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 13 सितंबर को कंकरखेड़ा क्षेत्र के जंगेठी गांव में हुई गोकशी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मुठभेड़ के दौरान आरोपियों का एक साथी शोएब उर्फ कादिर उर्फ छोटू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts