संजय लीला भंसाली के ऑफिस पहुंचीं करीना कपूर
मुंबई । करीना कपूर खान को हाल ही में फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद फैंस और सिनेमा प्रेमियों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। करीना की भंसाली के ऑफिस में मौजूदगी ने दोनों दिग्गजों के संभावित कोलैबोरेशन को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है। हालांकि, इस मुलाकात की वजह से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन करीना को भंसाली के ऑफिस में देखे जाने के बाद हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या पर्दे के पीछे कुछ खास तैयार हो रहा है।
हालांकि करीना के ऑफिस विजिट की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस मुलाकात ने इंडस्ट्री में एक दिलचस्प बज़ जरूर पैदा कर दिया है। करीना कपूर खान और संजय लीला भंसाली का संभावित कोलैबोरेशन दो दमदार क्रिएटिव ताकतों को एक साथ लाएगा, जो सिनेमा प्रेमियों के लिए निश्चित रूप से एक रोमांचक संभावना होगी। फिलहाल, फैंस को इंतजार है कि करीना की यह मुलाकात आगे चलकर किस दिलचस्प प्रोजेक्ट या खबर का रूप लेती है।वहीं, आगे की बात करें तो संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ उनके शानदार करियर का एक और महत्वाकांक्षी अध्याय होने का वादा करती है।


No comments:
Post a Comment