महावीर विवि में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित
मेरठ। महावीर विवि में उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सामाजिक सहभागिता, जनकल्याण एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित ने सहभागिता करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सेवा एवं सामाजिक सहभागिता समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से जनकल्याण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, सद्भाव, सकारात्मकता एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने सेवा, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान देने तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने का संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment